भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन इनटेक दुर्ग भिलाई चैप्टर एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. इस अंर्तविभागीय पोस्टर प्रतियोगिता का विषय विरासत और जलवायु रखा गया था. इसका उद्देश्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करना था.












