दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी महाविद्यालय दुर्ग के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत यूजीसी नेट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें पीजी कक्षा एमकाम के विद्यार्थी सम्मिलित हुए. इस कार्यशाला में नेट विषय के सिलेबस प्रथम पेपर एवं द्वितीय पेपर की जानकारी प्रदान की गई. कार्यशाला में विशेष पैनल के माध्यम से ऑनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत किया गया.












