भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में केश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्या डॉ. व्ही. सुजाता ने कहा की इसी तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विद्यमान सृजनात्मकता उभरकर सब के सामने प्रसफुटित होती हैं. अतः आप सदैव अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते रहे।












