भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में पेटेंट, कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इस सेमीनार का आयोजन IPFID-Research Amplified के सहयोग से किया गया. सेमीनार ब्लेंडेंड मोड में आयोजित की गई जिसमें प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों सहित विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.












