अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय के तत्वाधान में योग एवं दर्शन विभाग द्वारा 6 से 8 अप्रैल तक ग्राम- पंचायत जांजगिरी पुण्य धरती पर त्रिदिवसीय वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें न केवल ग्रामवासी वरण आसपास के विद्यालयों के छात्र- छात्रों ने भी भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से समाज में सामंजस्य, समरूपता एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावारण का निर्माण करना था.












