अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में चैत्र नवरात्र विक्रम संवत 2080 शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को भगवती सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्ति एवं भगवान श्री रामचंद्र जी का प्रगटोत्सव के पावन अवसर पर योग एवं दर्शन विभाग द्वारा भगवान श्री रामचंद्र के जीवन चरित्र पर एक लघु उपाख्यान का आयोजन रामनवमी के उपलक्ष्य पर 29 मार्च को किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एन. मिश्रा एवं अन्य विभागों के प्रध्यापक एवं अनेक विद्यार्थी सम्मिलित हुए।












