अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय के तत्वावधान में 3 मार्च को हुनर की पाठशाला का आगाज हुआ। इसका समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक है। यह कार्यक्रम 1 सप्ताह तक संचालित होगी। इस कालखंड में इच्छुक व्यक्ति पंजीयन कराकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। भविष्य में भी यह पाठशाला प्रशिक्षणार्थियों के रुचि अनुसार संचालित की जाएगी। इस पाठशाला में विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण हेतु अनेक अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।












