भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ (विविधा) द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम है ’हेल्थ फॉर ऑल’ इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मिलेट्स के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई।












