भिलाई। पं. सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के प्रथम बार मूल्यांकन व प्रत्यायन हेतु नैक के विशेषज्ञों के दल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, क्षेत्रीय कार्यालयों व अध्ययन केन्द्रों का 11 से 13 अप्रैल तक निरीक्षण किया। इस त्रिदिवसीय मूल्यांकन के अंतर्गत निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में देवी अहिल्या विश्वविधालय, इन्दौर, म.प्र. के प्रोफेसर डॉ. हेमा सुन्दर नायडु गोनुगुंटा तथा चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रोफेसर डॉ. विजय जायसवाल क्षेत्रीय केन्द्र दुर्ग पहुँचे। उन्होंने नेहरूनगर स्थित क्षेत्रीय केन्द्र एवं शासकीय वी.वाय.टी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग तथा मनसा शिक्षा महाविद्यालय, कुरूद में स्थापित अध्ययन केन्द्रों का निरिक्षण किया।












