भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में बारह अप्रैल से नीट एवं सीजीपीईटी की निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। यह कोचिंग महाविद्यालय में प्रातः दस बजे से प्रारंभ होगी। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने बताया इस कोचिंग में विद्यार्थियों को फिजीक्स, केमेस्ट्री, गणित एवं बॉयोलॉजी के नीट एवं सीजीपीईटी पाठ्यक्रम के अनुसार वस्तुनिश्ठ प्रश्नों की तैयारी कराई जायेगी व विगत वर्षो के नीट एवं सीजीपीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्रों का अभ्यास भी कराया जायेगा।












