भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिये प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में मोदी जी ने मिशन लाइफ से संबंधित अवधारणा प्रो, प्लानेट, पिपल के बारे में जानकारी देते हुए लाइफस्टाइल फॉर द इनवायरमेंट (लाइफ) की संकल्पना को स्पष्ट किया।












