भिलाई। बीएसएफ का यह जवान पिछले काफी समय से पेट की तकलीफ से गुजर रहा था. उसे दिन में 20 से 25 बार लेट्रीन की तलब तो लगती पर पेट कभी साफ नहीं होती. भोजन में पूरी तरह अरुचि हो चुकी थी. खाना खाते ही उलटियां हो जाती थी. रायपुर के दो बड़े अस्पताल ने उसे पाइल्स बताया था पर उसे आशंका थी. हाईटेक हॉस्पिटल पहुंचने पर उसकी आशंका सच साबित हुई. उसकी बड़ी आंत में छाले थे.












