बालोद. छत्तीसगढ़ का एक जिला ऐसा भी है जहां के कम से कम सवा चार हजार लोगों को तीन मीटर की दूरी पर स्थित वस्तुएं ठीक से दिखाई नहीं देतीं. इन सभी को मोतियाबिंद है. इन सभी की उम्र 40 से 85 साल के बीच है. इनमें से 325 मरीज ऐसे हैं जिनकी दोनों आखों में मोतियाबिंद है. 3,763 मरीज ऐसे हैं, जिनको एक आंख से दिख रहा है लेकिन दूसरी आंख कमजोर है.












