भिलाई। कान का मैल भी यदि सही समय पर न साफ किया जाए तो आपकी नौकरी पर बात आ सकती है. कुछ ऐसा ही हुआ कैंटीन में काम करने वाले इस युवक के साथ. लोग उसे आवाज देते रहते और वह बिना सुने उनके पास से निकल जाता. लगभग रोज ही वह कैंटीन संचालक से चार बातें सुनता. पर जब वजह सामने आई तो सबकी हंसी छूट गई.












