भिलाई। एमजे कालेज को लगातार दूसरी बार फिर श्री ऑरोबिन्दो योगा एंड नालेज फाउंडेशन (SAYKF) द्वारा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है. साथ ही महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर को इसी क्षेत्र में व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए भी एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी फ्रांस की सॉरबॉन विश्वविद्यालय के सहयोग से डाक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया.












