राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की रासेयो इकाई, आइक्यूएसी एवं शिक्षा विभाग के द्वारा 1 मई को विभिन्न गतिविधियों के द्वारा श्रमिकों को सम्मान कर विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विजय मानिकपुरी ने कहा कि श्रम दिवस का इतिहास और मूल अलग-अलग देशों में अलग-अलग है। उनके योगदान की सराहना करने और उनकी पहचान को जानने के लिए एक खास दिन निश्चित रूप से जरूरी है।












