भिलाई। भारत के प्रथम नोबेल विजेता कविगुरू रविन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) की 162वीं जयंती पर नेहरू नगर कालीबाड़ी में उन्हें स्वरांजली दी गई. मानव मंगल समिति के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में वरिष्ठ संगीतशिल्पी एवं गुरू दीपेन्द्र हालदार एवं उनके शिष्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. पीसी हीरा ने कविगुरू की कविता का सस्वार पाठ किया.












