भिलाई। एक पंडित ने राह चलते कुत्ते को बिना वजह लाठी से मार दिया. इस पर कुत्ता राजा श्रीराम के दरबार में पहुंचा. धर्मसंकट में फंसे श्रीराम ने जब कुत्ते से ही पंडित के लिए सजा तजवीज करने को कहा तो उसने एक ऐसी सजा मांगी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. कुत्ते ने कहा कि पंडित को राज्य के सबसे बड़े मंदिर का महंत बना दिया जाए.












