दुर्ग. शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल के तत्वाधान में पात्रा कंपनी लिमिटेड द्वारा ‘एक्जीक्यूटिव ट्रेनीज़’ के लिए कैम्पस चयन का आयोजन किया गया. विशेषतः छात्राओं के लिए इस कैम्पस इंटरव्यू में पात्रा कंपनी की ओर से मैनेजर विकास नाथ त्रिपाठी की टीम ने सारी प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई.












