ज्योतिष पीठ के प्रमुख शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौ-संरक्षण को लेकर किए जा रहे काम की सराहना की है. पर उन्हें इस बात का भी दुःख है कि जब उन्होंने इस अनुकरणीय पहल की जानकारी अन्य राज्यों में गौभक्तों को दी तो उन्होंने कहा कि इसे दोहराएंगे तो यह छत्तीसगढ़ की नकल कहलाएगी. कितने महान हैं वो लोग, जो अच्छा काम केवल इसलिए नहीं करना चाहते कि उसे नकल समझा जा सकता है. यह सभी जानते हैं कि दो चार लोगों को पकड़ कर पीटने, जान से मार देने या ट्रक जला देने से गौहत्या पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता.












