भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग एवं सोमीटेल कम्प्यूटर्स बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में जीएसटी एवं टैली वैल्यू एडेड कोर्स के सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शर्मिला सामल ने कहा कि छात्रों को लेखांकन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना है क्योंकि वर्तमान परिस्थिति में कंपनियों में नौकरी पाने के लिये केवल विषय का सैद्धांतिक ज्ञान ही काफी नहीं है।












