भिलाई। अधेड़ उम्र की एक महिला किडनी स्टोन का इलाज कराने के लिए पहुंची थी. महिला रक्ताल्पता का शिकार थी. उसे मल के साथ खून जा रहा था. मरीज के पैरों में काफी सूजन था. जांच करने पर पता चला कि उसे पेट का अल्सर था जिसके कारण ग्रहणी पूरी बंद हो गयी थी. दूरबीन पद्धति से जेजुनोस्टोमी कर उसकी छोटी आंत में एक फीडिंग ट्यूब को सरकाया गया.












