भिलाई। 24 मई को मिसेज इंडिया लिगेसी का ताज पहनने वाली कंचन गुप्ता का मानना है कि आपका परिवार ही इस दुनिया में आपकी सबसे बड़ी ताकत है. परिवार से बिछड़ा व्यक्ति पेड़ से टूटी हुई शाख की तरह होता है. आज समाज इसी बिखराव का खामियाजा भुगत रहा है. कोरोना काल ने हमें परिवार से जोड़ा और हम एक दूसरे का हाथ पकड़कर इस चुनौती को मात देने में सफल रहे. परिवार है तभी समाज है, संस्कार हैं.












