भिलाई। पिकअप में सवार होकर खेत जा रही एक महिला ने अपने बाएं हाथ की तीन उंगलियां गंवा दीं. संतुलन बिगड़ने से पिकअप वाहन पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे. इनमें से दो महिलाओं को सिर पर गंभीर चोटें आई थीं. हाइटेक अस्पताल में कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नया जीवन मिला. पर एक मरीज को अपने बाएं हाथ की तीन उंगलियां गंवानी पड़ी हैं.












