भिलाई. एक 47 वर्षीय व्यक्ति पुरुषांग में फ्रैक्चर लेकर आरोग्यम यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी हॉस्पिटल पहुंचा. जख्म इतना गहरा था कि पेशाब के साथ भी रक्त जा रहा था. तनिक भी उत्तेजना होने पर रक्त की धार निकल रही थी. लिंग के साथ ही मूत्रनली भी जख्मी हो गई थी. यह Penile Fracture का मामला था. यूरोसर्जन डॉ नवीन राम दारूका ने मरीज की सर्जरी की जो सफल रही.












