भिलाई। भारत का फार्मेसी उद्योग 50 अरब डॉलर से अधिक का है. 2024 तक यह उद्योग 65 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. इस उद्योग में प्रबंधन के क्षेत्र में अब तक सही प्रफेशनल्स नहीं मिल रहे थे जो कि अब संभव हो गया है. देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों ने फार्मेसी में एमबीए का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है. फार्मा स्नातक इसमें सीधे प्रवेश ले सकते हैं.












