भिलाई। घड़ी और कैलकुलेटर से निकलने वाली छोटी सी बटन जैसी बैटरी देखने में काफी खूबसूरत होती है. इसे फेंकने का मन नहीं होता. इस बालक के साथ भी ऐसा ही हुई. वह उसे हाथ में लेकर उलटता पलटता रहा और फिर मुंह में रख लिया. धोखे से बैटरी उसके पेट में चली गई. पहले तो उसे इसकी गंभीरता का अहसास नहीं हुआ पर जब घर वालों को पता लगा तो उसे तत्काल हाइटेक अस्पताल लाया गया और वह एक बड़ी मुसीबत में फंसने से बच गया.












