भिलाई। अधेड़ आयु का एक मरीज हाईटेक पहुंचा. उसका पेट खिंचकर तन गया था. उसे सांस लेने तक में तकलीफ हो रही थी. मरीज ने बताया कि काफी समय से उसका पेट साफ नहीं हो रहा है. भोजन सामने आते ही मितली आने लगती है. पेट में मरोड़ के साथ दर्द भी होता है. यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई थी पर अब जाकर जीवन-मरण का प्रश्न खड़ा हो गया था.












