राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएंस कॉलेज राजनांदगांव के बीएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मॉडल परीक्षा प्रारंभ हुई. शिक्षा विभाग की समय सारणी घोषित होते ही विद्यार्थियों में परिणाम और परीक्षा की चिंता होने लगती है. परीक्षा प्रभारी प्रो.विजय मानिकपुरी ने मॉडल परीक्षा के आयोजन को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एवं पूर्व योजना और पूर्ण योजना परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा. छात्रों में परीक्षा के प्रति तनाव व चिन्ता दूर करने और समय मैनेजमेंट के साथ-साथ विद्यार्थियों के तैयारी में भी सहायक होती है.












