भिलाई। पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल आयुष, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के बीडीएस – प्रथम वर्ष के वार्षिक परिणाम घोषित हुए जिसमे की संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने टॉपर्स लिस्ट में बाजी मारी। छत्तीसगढ़ के सभी 6 डेंटल कॉलेज के वार्षिक परिणाम रायपुर में घोषित किए गए हैं जिसमे की रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्रों ने टॉप-10 प्रवीणयसुची में अपना नाम दर्ज किया।












