भिलाई। 3 मार्च को बालोद के संबलपुर में पिकअप पलटने से गंभीर रूप से जख्मी हुई 30 वर्षीय पुष्पा पाण्डेय को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं. राजनांदगांव मेडिकल कालेज से उन्हें हाइटेक लाया गया था जहां सर्जरी की गई. अब वह पूरी तरह ठीक है.












