दुर्ग। जिलाधीश पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. अनुपमा अस्थाना द्वारा उनका स्वागत किया गया। डाॅ. अनिल कुमार ने पावर पवाइंट प्रजेंटेशन के द्वारा जिलाधीश को महाविद्यालय की उपलब्धियों से अगवत कराया। कलेक्टर ने तत्काल डीएमएफ फंड से 3 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की।












