भिलाई। एक बड़ी आबादी हड़बड़ी में भोजन करती है. साथ ही टीवी या मोबाइल स्क्रीन में नजरें गड़ाकर भोजन करना भी कभी-कभी जीवन को संकट में डाल देता है. कुछ ऐसा ही हुआ लगभग 47 वर्ष के इस मरीज के साथ. हड्डी का एक नुकीला टुकड़ा भोजन के साथ आहार नली में जाकर फंस गया. सबकुछ करके देख लिया पर हड्डी न निकली न पेट में गई. अंततः उसे हाइटेक अस्पताल लाया गया.












