SP Dr Abhishek Pallav Hitek Hospital

Nurses Day celebrated in Hitek Hospital

भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में शनिवार की शाम को इंटरनेशनल नर्सेस डे के उपलक्ष्य में उत्सव का आयोजन किया गया. जिला पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव एवं उनकी पत्नी डॉ यशा उपेन्द्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम, एम्स की डॉ पल्लवी शेण्डे, बीएसएफ एवं सीआईएसएफ के चिकित्सा अधिकारी भी आयोजन में शामिल हुए. एसपी दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने नर्सों को चिकित्सा सेवा की रीढ़ बताते हुए अपने अनुभव साझ किये. उन्होंने बताया कि किस तरह एक हादसे के बाद उन्हें मल्टीपल सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा. लगभग छह माह तक अस्पताल ही उनका दूसरा घर बना रहा. आईपीएस बनकर छत्तीसगढ़ आने से पहले तक वे स्वयं एक चिकित्सक थे. नर्सिंग सहित चिकित्सा सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति से उन्हें गहरा लगाव है और उनका वे सम्मान करते हैं.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *