भिलाई। आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब सभी शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का रियायती दरों पर इलाज हो सकेगा. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आरोग्यम अस्पताल को CGHS (Central Government Health Scheme) के तहत सूचीबद्ध कर लिया है. इसका लाभ समस्त शासकीय सेवकों, उनके परिजनों एवं आश्रितों को मिलेगा. अस्पताल को CSEB एवं ESIC द्वारा पहले ही मान्यता प्रदान कर दी गई है.












