भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.कॉम अंतिम की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिये गये. एमजे कालेज के 89.47 प्रतिशत परीक्षार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. विश्वविद्यालय स्तर पर इन परीक्षाओं का परिणाम 69.39 प्रतिशत रहा है. विद्यार्थियों को इस सफलता पर महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.












