राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,बेस्ट प्रैक्टिस सेल एवं आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” थीम के साथ योग प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो.विजय मानिकपुरी ने कहा इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है.












