राजनांदगांव. कानफ्लुएंस महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया. बी.काम और बीबीए के छात्र औद्योगिक भ्रमण का हिस्सा बने. इसका मुख्य उद्देश्य अनुभवात्मक शिक्षा का प्रचार प्रसार करना था जिसके लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. विद्यार्थियों ने पी एस स्टील प्राइवेट लिमिटेड स्टील कंपनी टेढ़ेसरा एवं डीमार्ट, नेहरू नगर का भ्रमण किया. जहां विद्यार्थियों ने स्टील उत्पादन की विधि, मैनेजमेंट, सेलिंग, परचेसिंग, प्रोडक्ट पैकेजिंग, डिस्काउंट के बारे में विस्तृत जानकारी ली.












