सड़कें यदि सरकार बना रही है तो टोलटैक्स किस बात का? या तो सरकार हाईवे बनाने का श्रेय लेना बंद करे या फिर उसे जनता के लिए फ्री करे. दोनों बातें साथ-साथ नहीं हो सकतीं. रायपुर-नागपुर हाईवे पर स्थित दुर्ग टोल-प्लाजा में कांग्रेसियों ने उत्पात मचाया. टोल कर्मियों के साथ उनकी झूमा-झटकी भी हुई. कांग्रेसियों ने धरना दिया और इसके बाद बात बढ़ी तो टोल प्लाजा में तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां लगे कैमरे भी तोड़ दिये. दरअसल, कांग्रेसी स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध कर रहे थे जबकि टोल कर्मी कहते रहे कि वो अपना काम कर रहे हैं.












