भिलाई. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक 32 वर्षीय युवक को हाइटेक अस्पताल लाया गया था. उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और आक्सीजन सैचुरेशन लगातार कम हो रहा था. परिजनों ने युवक का सीना दिखाए हुए बताया कि सांस लेने पर सबकी छाती फूलते ही पर इसकी पिचक रही है. इसे मेडिकल भाषा में Flail Chest कहा जाता है. दरअसल, युवक की दो पसलियां टूटकर लटक गई थीं. फेफड़ा घायल था और छाती में खून भरा हुआ था.












