दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा फ्यूचरिस्टिक मटेरियल्स पर एक राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रलय मैती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. चंदन उपाध्याय, डाॅ. अखिलेष सिंह ( सभी आई.आई.टी. वाराणसी), डाॅ. जय सिंह (गुरू घासीदास विष्वविद्यालय, बिलासपुर) डाॅ. वाय.आर. कटरे, डाॅ. डब्ल्यू बी. गुरनुले (नागपुर), डाॅ. रबिन जुगाड़े (नागपुर), डाॅ. राजेश लालवानी (बी.आई.टी.) आदि सम्मिलित हुए।












