भिलाई। लगभग 60 साल आयु का यह मरीज सीने में लगातार हो रहे दर्द को लेकर हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचा था. उसे बार-बार सीने में तकलीफ होती थी जो कुछ समय बाद चली जाती थी. जांच करने पर पता चला कि इसके दिल की मांसपेशियों को रक्त पहुंचाने वाली मुख्य धमनियों में आंशिक या पूर्ण ब्लाकेज है. मरीज को तत्काल कोरोनरी आर्टरी बाइपास ग्राफ्ट CABG सर्जरी की जरूरत थी.












