भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई. विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम 54.97 प्रतिशत रहा. वहीं एमजे कॉलेज के विद्यार्थियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 89.47 प्रतिशत परिणाम दिया. महाविद्यालय प्रावीण्य सूची में श्रेया रॉयचौधरी, कुलसुम फातिमा एवं साग्निक हालदार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.












