भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने ऐसे युवक को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा कर दिया जिसने एक हादसे के बाद बिस्तर पकड़ लिया था. कमर से नीचे का पूरा शरीर सुन्न पड़ गया था. वहां कोई हलचल नहीं थी. स्थानीय डाक्टरों की सलाह पर कुछ दिन उसने आराम किया पर कोई फायदा नहीं हुआ. 31 मई को वह हाईटेक पहुंचा.












