रायगढ़. मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी का मानना है कि भजनों के रैप, रीमिक्स में कुछ भी गलत नहीं है. यह उनका तरीका है – भगवान भोलेनाथ को याद करने का. सभी अपनी-अपनी तरह से भक्ति करने के लिए स्वतंत्र हैं. हंसराज रायगढ़ में चल रहे रामायण महोत्सव में प्रस्तुति देने से पूर्व मीडिया से चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारा देश युगों युगांतर तक धार्मिक देश रहा है. यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय पहल है.












