रायपुर. सुपर-30 से सुर्खियों में इनोवेटिव एजुकेटर आनंद कुमार का मानना है कि ऑनलाइन अध्यापन की दुनिया भविष्य में और बड़ी होगी. फिलहाल इसमें कुछ अड़चनें होंगी पर आर्टिफिशल इंटेलीजेंस AI के द्वारा उसे पाटने की कोशिशें चल रही हैं. आनंद कुमार ने उक्त बातें एमजे समूह कि निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे के साथ चर्चा करते हुए कहीं.












