रायपुर. यकीन नहीं आता कि इस आधुनिक युग में भी माहवारी (पीरियड्स) को लेकर देश में दकियानूसी परम्पराएं जीवित हैं. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज भी माहवारी आने पर लड़कियों को घर से बाहर एक झोपड़ी में एकांतवास करना पड़ता है. उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए मुम्बई की एक एनजीओ उनके लिए भवन बनवा रही है. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कुछ गांवों से यह मामला सामने आया है.












