दुर्ग. वर्तमान में छत्तीसगढ़ सहित पूरा मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. लू चलने के साथ-साथ पारा पिछले एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले मौसम संबंधी बदलाव के कारण वैज्ञानिक यह अनुमान लगा रहे है कि इस वर्ष मानसून लगभग एक सप्ताह विलंब से आएगा. छत्तीसगढ़ में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की प्रबल संभावना है. यही सही समय है जब हमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर खड़े कर लेने चाहिए.












