दुर्ग। साइंस कॉलेज की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के कैडेट्स प्रतिवर्ष महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। इस वर्ष एनएसएस एनसीसी के स्वयंसेवकों ने 100 से ज्यादा यूनिट का रक्तदान किया जिसके लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला अस्पताल दुर्ग ने साइंस कॉलेज दुर्ग को सम्मानित किया जिसमें एनसीसी मेजर डॉ सपना शर्मा एवं एनएसएस अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान उपस्थित थे।












