भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सीमा द्विवेदी को उनके शिक्षा विषय के शीर्षक ’उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के आत्म संकल्पना एवं आत्म नियंत्रण का समस्या समाधान योग्यता पर प्रभाव का अध्ययन’ पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई. सीमा द्विवेदी भिलाई निवासी डॉ सुबोध कुमार द्विवेदी की धर्मपत्नी है.












